मुरलीधरन 2011 विश्व कप के बाद लेंगे संन्यास
132 टेस्ट मैचों में 792 विकेट चटकाने वाले मुरली ने इस वर्ष के अंत तक टेस्ट मैचों को अलविदा कहने की घोषणा कर दी है। वह अक्टबूर में वेस्टइंडीज के साथ अपने घर में खेली जाने वाली दो मैचों की श्रृंखला के बाद संन्यास लेंगे।
समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' ने मुरली के हवाले से लिखा है, "मैं एक या दो टेस्ट मैच खेलने के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दूंगा। इसके बाद मैं विश्व कप पर ध्यान केंद्रित करुं गा और 2011 विश्व कप के बाद क्रिकेट को अलविदा कह दूंगा। यही मेरे सफर का अंत होगा।"
टेस्ट तथा एकदिवसीय मैचों में 1000 से अधिक विकेट अपने नाम करने वाले मुरली को टेस्ट मैचों में 800 विकेटों का आंकड़ा छूने के लिए आठ विकेट की जरूरत है और जैसा कि वह पहले घोषणा कर चुके हैं, इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए उन्हें दो टेस्ट मैचों का मौका होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications