शीर्ष-5 में जगह बनाना लक्ष्य : ब्रासा
स्पेन के हाथों मिली 2-5 की करारी शिकस्त ने सेमीफाइनल में पहुंचने की भारत की उम्मीदों को करारा झटका दिया है। उसने तीन मैचों से तीन अंक जुटाए हैं जबकि पूल-बी में इंग्लैंड ने तीन मैचों से नौ तथा आस्ट्रेलिया तथा स्पेन ने तीन मैचों से छह अंक जुटा लिए हैं।
अंतिम-चार दौर में जगह बनाने के लिए भारत को अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे लेकिन इसके बावजूद उसका भाग्य काफी हद तक दूसरी टीमों के बीच खेले जाने वाले मैचों के परिणाम पर निर्भर करेगा। भारत को शनिवार को इंग्लैंड और सोमवार दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलना है।
ब्रासा ने कहा, " अनुभवहीनता के कारण हमें स्पेन के खिलाफ हार मिली। अब हमारे सेमीफाइनल में पहुंचने के आसार नहीं के बराबर रह गए हैं। हम शीर्ष-5 में जगह बनाने का प्रयास करेंगे।"
तालिका में भारत तीन अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान ने स्पेन को हराकर तीन अंक हासिल किए थे लेकिन गोल अंतर के लिहाज से वह भारत से बेहतर स्थिति में है। दोनों एशियाई टीमों के लिए सेमीफाइनल की राह अब लगभग बंद हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications