विटोरी के शानदार खेल के बावजूद न्यूजीलैंड की हार
स्थानीय इडेन पार्क क्रिकेट मैदान पर आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 273 रन बनाए। मेहमान टीम की ओर से माइक हसी 56, कैमरून व्हाइट 54 और ब्रेड हेडिन ने 53 रनों की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज शेन वाटसन ने भी 47 रन बनाए।
कीवी टीम को 45 ओवरों में 266 रन बनाने का संशोधित लक्ष्य दिया गया। परंतु पूरी टीम 43.2 ओवरों में 253 रन ही बना सकी। टीम के ज्यादातर बल्लेबाज नाकाम रहे। परंतु आस्ट्रेलिया के दो विकेट झटकने वाले कप्तान विटोरी ने बल्लेबाजी में अपना जलवा दिखाया। उन्होंने नाबाद 70 रन बनाए। विटोरी के अलावा स्कॉट स्टाइरिश ने 46 रनों की पारी खेली।
आस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल जानसन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने नौ ओवरों में 51 रन खर्च करके चार विकेट चटकाए। उनके अतिरिक्त रयान हैरिस ने तीन और वाटसन ने भी दो विकेट झटके। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले विटोरी को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications