फेडरर जैसा कोई नहीं: बेकर
दुबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। टेनिस इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में शुमार बोरिस बेकर ने कहा है कि स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर अब तक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं और उन्होंने आज तक उनके स्तर का कोई दूजा खिलाड़ी नहीं देखा।
बेकर ने कहा कि मौजूदा समय में स्पेन के राफेल नडाल ही एकमात्र खिलाड़ी हैं जो फेडरर को चुनौती देने की क्षमता रखते हैं। फेडरर ने अब तक 16 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किए हैं।
स्थानीय समाचार पत्र 'गल्फ न्यूज' को दिए साक्षात्कार में बेकर ने कहा, "नडाल ने 2008 में फेडरर को अच्छी चुनौती दी। इससे फेडरर ने अपने खेल में और सुधार किया। मैं यह कह सकता हूं कि आज के समय में सिर्फ नडाल ही टेनिस के महानतम खिलाड़ी (फेडरर) को चुनौती दे सकते हैं।"
बेकर ने कहा, "मैं पीट संप्रास और आंद्रे आगासी जैसे कई महान खिलाड़ियों के विरुद्ध खेला हूं। मैं इस साल जनवरी में आस्ट्रेलियन ओपन के दौरान मौजूद था। इतना कह सकता हूं कि मैंने आज तक फेडरर की क्षमता कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं देखा है।"
जर्मनी के इस महान खिलाड़ी ने कहा, "ग्रैंड स्लैम मुकाबलों में फेडरर पूरी तरह बदले नजर आते हैं। एक ऐसा खिलाड़ी चाहिए जो क्षमता में फेडरर के करीब हो और ग्रैंड स्लैम में उन्हें पराजित कर सके।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications