हॉकी विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया
इस विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की यह पहली जीत है जबकि पाकिस्तानी टीम को तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। दो दिन पहले आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 12-0 से हराया था लेकिन इस टीम ने शानदार वापसी करते हुए पाकिस्तान का पुलिंदा बांध दिया।
पाकिस्तान के लिए रेहान बट्ट ने पांचवें, मोहम्मद इमरान ने 68वें और वसीम अहमद ने अंतिम मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर पर गोल किया जबकि दक्षिण अफ्रीका के लिए गारेथ कार (38वें), इयान हेले (42वें), टेन पैटन (47वें) और मार्विन हारपर (55वें) मिनट में गोल किया।
मध्यांतर तक पाकिस्तानी टीम एक गोल से आगे चल रही थी। दोनों टीमों को पूरे मैच के दौरान पाकिस्तान को छह और दक्षिण अफ्रीका को पांच पेनाल्टी कार्नर मिले, जिनमें से पाकिस्तान दो और दक्षिण अफ्रीका एक को गोल में बदलने में सफल रहा।
पाकिस्तान ने स्पेन के खिलाफ एकमात्र जीत हासिल की है जबकि उसे भारत, आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ पाकिस्तान के अंतिम चार में पहुंचने के आसार खत्म हो गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications