Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाक के कप्तान ने देशवासियों से माफी मांगी

कराची। पाकिस्तानी हॉकी टीम के कप्तान जीशान अशरफ ने हीरो होंडा एफआईएच विश्व कप में खराब प्रदर्शन के लिए देशवासियों से माफी मांगी है।

शनिवार को खेले गए पूल-बी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के हाथों मिली 3-4 की हार के साथ पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ से बाहर हो गई। पाकिस्तानी टीम उस दक्षिण अफ्रीकी टीम से हारी, जिसे तीन दिन पहले आस्ट्रेलिया ने 12-0 के रिकार्ड अंतर से हराया था।

वेबसाइट 'जियो न्यूज' के मुताबिक अशरफ ने शनिवार को फोन पर बातचीत के दौरान देशवासियों से यह कहते हुए माफी मांगी है कि उनकी टीम भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

पाकिस्तान के लिए यह विश्व कप काफी निराशाजनक रहा क्योंकि वह सिर्फ एक जीत हासिल कर सका। उसने स्पेन को हराया था लेकिन उससे पहले वह भारत, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका से हार गया। उसका अंतिम पूल मैच सोमवार को आस्ट्रेलिया के साथ होना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:32 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+