Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टेलर और फ्रेंकलिन के स्थानापन्न के तौर पर स्टीवर्ट कीवी टीम में

टेलर और फ्रेंकलिन की जांघ की मांशपेशियो में खिंचाव है। इस कारण दोनों का मंगलवार को हेमिल्टन में खेले जाने वाले तीसरे मुकाबले में खेल पाना तय नहीं है। टीम सूत्रों के मुताबिक टेलर का चौथे मुकाबले में भी खेलना तय नहीं है।

स्टीवर्ट के चयन को लेकर न्यूजीलैंड टीम के कोच मार्क ग्रेटबैच ने कहा, "स्टीवर्ट अच्छी लय में हैं। उन्हें ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए टीम में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है लेकिन उससे ही उन्हें खुद को साबित करने का मौका मिल सकता है।"

स्टीवर्ट को इस वर्ष वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड की 30 सदस्यीय संभावित टीम में शामिल किया गया है। ग्रेटबैच के अनुसार स्टीवर्ट मध्यक्रम के अक्रामक बल्लेबाज हैं और टेलर के स्थानापन्न के तौर पर काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:32 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+