हॉकी विश्व कप : बड़ी संख्या में नेशनल स्टेडियम पहुंचे स्पेन और इंग्लैंड के समर्थक
सोमवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका का भी मैच खेला जाना है, इस लिहाज से भारतीय समर्थकों के भी बड़ी संख्या में यहां पहुंचने के आसार हैं।
स्पेन और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे इस मैच की शुरुआत से पहले ही दोनोंे देशों के समर्थक मैदान में पहुंच चुके थे। महिलाओं और पुरुषों के अलावा बड़ी संख्या में बच्चे भी मैच का लुत्फ उठाने और अपने देश के खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए यहां पहुंचे हैं।
स्पेन और इंग्लैंड के 'बाल' समर्थक हाथों में अपने-अपने देशों के झंडे लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। स्पेन के समर्थकों में से कइयों ने अपने राष्ट्रध्वज के रंग की पोशाक पहन रखी है।
इन दर्शकों में ज्यादातर संख्या भारत में स्थित स्पेनिश और ब्रिटिश दूतावासों के कर्मचारियों और उनके परिजनों की है। इसके अलावा विश्व कप के दौरान भारत दौरे पर आए पर्यटक भी इस मैच का लुत्फ उठाने पहुंचे हैं।
ऐसे ही एक पर्यटक जान गूसेन हैं। गूसेन इंग्लैंड के हल सिटी के निवासी हैं। वह लगभग दो महीने से भारत दौरे पर हैं और इस वक्त खास तौर पर विश्व कप मैच देखने के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं।
गूसेन के साथ उनकी महिला मित्र कैथरीन सेटा भी हैं। सेटा ने बताया कि मुंबई दौरे के दौरान उन्होंने दो दिन पहले भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेले गए ट्वेंटी-20 मैच का भी लुत्फ लिया।
दर्शकों की संख्या के लिहाज से विश्व कप के उद्घाटन के दिन हुए भारत-पाकिस्तान मुकाबले में सर्वाधिक 16,000 दर्शकों ने मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। भारत में हॉकी मैच के लिहाज से यह एक रिकार्ड है।
इसके बाद भारत और आस्ट्रेलिया, भारत और इंग्लैंड तथा भारत और स्पेन के बीच खेले गए मुकाबलों के दौरान भी भारतीय दर्शकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर टीम का हौसला बढ़ाया था।
स्पेन और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच के दौरान दर्शकों ने भारत-पाकिस्तान भाइचारे का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तानी टीम का समर्थन किया था लेकिन वे उसे हार से नहीं बचा सके थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications