वीडियो रेफरल प्रणाली में कई खामियां : दक्षिण अफ्रीका कप्तान
स्मिथ के इस बयान के बाद अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) द्वारा आजमाई जा रही रेफरल प्रणाली विवादों के घेर में आ गई है।
वैसे इस प्रणाली के कारण दक्षिण अफ्रीकी टीम को सोमवार को भारत के खिलाफ फायदा ही हुआ। 45वें मिनट में भारत द्वारा किए गए गोल को हॉलैंड के अंपायर रुएल वान इर्ट और स्कॉटलैंड के गेड कुरैन ने निकाल दिया था।
स्मिथ ने कहा, "रेफरल प्रणाली में कई खामियां हैं। इन खामियों को ठीक करने के बाद ही इसे आगे आजमाया जाना चाहिए। इसके तहत इस बात का भी फैसला होना चाहिए कि एक टीम द्वारा रेफरल की मांग किए जाने के बाद खेल कितने वक्त तक जारी रहना चाहिए।"
स्मिथ ने कहा कि भारत के खिलाफ उनकी टीम ने अच्छा खेल दिखाया और वह अंक बांटकर खुश है।
बकौल स्मिथ, "पहले हाफ में हमने अच्छा खेल दिखाया। दूसरे हाफ के उतरार्ध में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया। हम अंक बांटकर खुश हैं। वैसे यह मैच हमारे लिए भाग्यशाली रहा।"
मौजूदा रेफरल प्रणाली का कई लोगों ने विरोध किया है। इनमें आस्ट्रेलियाई टीम के कोच रिक चाल्सवर्थ भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications