Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

देवधर ट्रॉफी फाइनल : उत्तर क्षेत्र ने पश्चिम को दिया 268 रनों का लक्ष्य

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तर क्षेत्र की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति तक नौ विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाए।

टीम के लिए सर्वाधिक योगदान देने वाले कौल ने अपनी 83 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए। इसके अलावा शिखर धवन ने 60 गेंदों पर छह चौकों की सहायता से 48 रनों की उपयोगी पारी खेली।

जसकरन सिंह सात गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों की सहायता से 25 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि बिपुल शर्मा ने 14 गेंदों पर एक छक्के की मदद से नाबाद 12 रन बनाए।

इसके अलावा कप्तान विराट कोहली ने 24, पारस डोगरा ने 24 और रजत भाटिया ने 20 रन जोड़े। पश्चिम की ओर से रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और यूसुफ पठान ने दो-दो सफलताएं हासिल की।

पश्चिम क्षेत्र ने तीन ओवरों की समाप्ति तक एक विकेट खोकर 11 रन बना लिए थे। चिराग पाठक तीन रन बनाकर जोगिंदर शर्मा की गेंद पर पदबाधा आउट करार दिए गए। अंजिक्य रेहाने दो और चितेश्वर पुजारा तीन रन बनाकर खेल रहे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:32 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+