हॉकी विश्व कप: पूल-ए में जबरदस्त रस्साकशी
नई दिल्ली। हीरो होंडा एफआईएच विश्व कप के पूल-बी से इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है लेकिन पूल-ए का रोमांच मंगलवार को नेशनल स्टेडियम में होने अंतिम दौर के मुकाबलों तक कायम है।
इस पूल से अभी तक किसी टीम का नाम तय नहीं हो सका है। पूल-ए में हॉलैंड ने चार मैचों से 10 अंक जुटाए हैं जबकि मौजूदा चैम्पियन जर्मनी की टीम आठ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। अंतिम चार दौर में जगह बनाने वाली टीमों में एशियाई चुनौती का प्रतिनिधित्व कर रही कोरियाई टीम ने सात अंकों के साथ अपनी दावेदारी बरकरार रखी है जबकि छह अंको के साथ न्यूजीलैंड भी इस दौड़ में बना हुआ है।
अभी भी खुला है सेमीफाइनल का रास्ता
इस पूल से हालांकि लातिन अमेरिकी देश अर्जेंटीना और कनाडा की टीमें सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं लेकिन अभी भी चार टीमों के लिए अंतिम-चार दौर में जगह बनाने का रास्ता खुला हुआ है। मंगलवार को इस पूल के अंतिम दौर के मैच खेले जाने हैं।
जर्मन टीम जहां न्यूजीलैंड से भिड़ेगी वहीं हॉलैंड का सामना कोरिया के साथ होगा। तीसरा मुकाबला अर्जेटीना और कनाडा के बीच होना है लेकिन यह मुकाबला इस पूल के नतीजों को किसी तरह से प्रभावित नहीं करेगा। जर्मनी पर जीत हासिल करने के साथ न्यूजीलैंड के कुल अंक 10 हो जाएंगे लेकिन हार की सूरत में उसका पत्ता कट जाएगा। इस जीत से जर्मनी का कुल 11 अंकों के साथ अंतिम चार में पहुंचना तय हो जाएगा।
कोरिया के पास हॉलैंड को हराकर अंतिम चार में पहुंचने का शानदार मौका है। गोल अंतर के लिहाज से वह हालैंड के बराबरी पर है लेकिन जीत से कम उसके लिए कतई फायदेमंद नहीं होगा। 5-0 की जीत उसके लिए सबसे अच्छी रहेगी क्योंकि इस अंतर से जीत हासिल करके वह अंकों के लिहाज से जहां हालैंड के बराबरी पर पहुंच जाएगा वहीं गोल अंतर के लिहाज से वह उससे आगे निकल जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:32 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications