देवधर ट्रॉफी फाइनल : मुकेश और धवन ने पश्चिम को किया पस्त (लीड-1)
पश्चिम क्षेत्र ने 30 ओवरों की समाप्ति तक छह विकेट खोकर 174 रन बना लिए हैं। यूसुफ पठान ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 19 गेंदों पर एक चौके और सात छक्कों की मदद से 53 रन बनाए हैं जबकि इकबाल अबदुल्ला 17 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
उत्तर क्षेत्र की ओर से मुकेश ने तीन और धवन ने दो सफलताएं हासिल की हैं। मुकेश ने खतरनाक दिख रहे सलामी बल्लेबाज अंजिक्य रेहाने (46) और चितेश्वर पुजारा (33) को चलता किया। मुकेश की बदौलत उत्तर की टीम 81 रनों की साझेदारी तोड़ने में सफल रही।
पश्चिम ने अंजिक्य और पुजारा के अलावा चिराग पाठक (3), कप्तान पार्थिव पटेल (1), रोहित शर्मा (8) और रवीेंद्र जडेजा (7) के विकेट गंवाए हैं। धवन ने जडेजा और पटेल को पेवेलियन लौटाया।
इससे पहले, उदय कौल (67) के अर्धशतक की बदौलत टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तर क्षेत्र की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति तक नौ विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाए।
टीम के लिए सर्वाधिक योगदान देने वाले कौल ने अपनी 83 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए। इसके अलावा शिखर धवन ने 60 गेंदों पर छह चौकों की सहायता से 48 रनों की उपयोगी पारी खेली।
जसकरन सिंह सात गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों की सहायता से 25 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि बिपुल शर्मा ने 14 गेंदों पर एक छक्के की मदद से नाबाद 12 रन बनाए।
इसके अलावा कप्तान विराट कोहली ने 24, पारस डोगरा ने 24 और रजत भाटिया ने 20 रन जोड़े। पश्चिम की ओर से रोहित शर्मा, जडेजा और यूसुफ ने दो-दो सफलताएं हासिल की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications