समाचार पत्र 'द गार्जियन' के मुताबिक हाल ही में ब्रिटेन यात्रा के दौरान दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से कहा था कि विश्व कप के दौरान जुटने वाले पर्यटकों में वितरित करने के लिए उनके देश को एक अरब से अधिक कंडोम की जरूरत पड़ेगी।
इसी को ध्यान में रखते हुए ब्रिटेन ने यह मदद मुहैया कराई है। दक्षिण अफ्रीकी सरकार को अंदेशा है कि एक महीने तक चलने वाले विश्व कप के दौरान कम से कम 40,000 वेश्याएं उनके देश में घुस सकती हैं, जिनसे एचआईवी संक्रमण का खतरा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।