पूल ए में 11 अंकों के साथ जर्मनी शीर्ष स्थान पर है जबकि 10 अंकों के साथ नीदरलैण्ड ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। अंकों के मामले में कोरिया के भी 10 ही अंक हैं लेकिन गोलों के अंतर की वजह से वह सेमीफाइनल में स्थान नहीं बना सका।
सेमीफाइनल में गुरुवार को जर्मनी का मुकाबला पूल बी की इंग्लैण्ड से होगा और नीदरलैण्ड की टीम ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।
एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता टीम कोरिया पिछले दो विश्व कप में चौथे स्थान पर रही थी लेकिन इस बार वह सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी।
कोरिया अब पांचवे-छठे स्थान के लिए स्पेन से खेलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।