शिवेंद्र की बदौलत बच गई भारत की इज्जत
नई दिल्ली। नेशनल स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच सोमवार को खेला गया हीरो होंडा एफआईएच विश्व कप का पूल-बी का अंतिम मुकाबला 3-3 की बराबरी पर खत्म हुआ। इस मैच के साथ भारत ने अपने पूल में चौथा स्थान हासिल किया।
मध्यांतर तक भारतीय टीम 2-1 से आगे थी। भारत के लिए सरवनजीत सिंह ने 17वें, दिवाकर राम ने 25वें और शिवेंद्र सिंह ने 65वें मिनट में गोल किए। शिवेंद्र का गोल भारत के लिए काफी भाग्यशाली रहा क्योंकि इसी की बदौलत वह खेल खत्म होने से पांच मिनट पहले बराबरी करने में सफल रहा। शिवेंद्र ने इस विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ पहला गोल दागकर भारतीय अभियान की शुरुआत की थी। शिवेंद्र की बदौलत भारतीय टीम अपनी बची-खुची इज्जत बचाने में सफल रही, नहीं तो उसे अपने पूल में पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ सकता था।
पढ़ें- खेल की खबरें
भारत द्वारा किए गए सभी फील्ड गोल रहे। भारतीय टीम को तीन पेनाल्टी कार्नर मिले लेकिन वह एक को भी गोल में नहीं बदल सकी। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अपने हिस्से आए दोनों पेनाल्टी कार्नरों पर गोल किया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से 7वें मिनट में लियोड नैरिस जोंस द्वारा किया गया फील्ड गोल था।
इसके बाद 39वें मिनट में रीड रॉस ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदल कर अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई। 48वें मिनट में कप्तान आस्टिन स्मिथ ने पेनाल्टी कार्नर पर एक और गोल करके अपनी टीम को तीसरी सफलता दिलाई।
इस गोल की मदद से दक्षिण अफ्रीकी टीम ने बढ़त बना ली थी लेकिन खेल खत्म होने से पांच मिनट पहले शिवेंद्र द्वारा किए गए शानदार गोल की मदद से भारत बराबरी करने में सफल रहा।
बराबरी के इस मुकाबले में भारत को पूल-बी में चौथा स्थान बनाए रखा है। उसने पांच मैचों से चार अंक जुटाए हैं। आज मिली जीत से दक्षिण अफ्रीका के भी कुल चार अंक हो गए। भारत और दक्षिण अफ्रीका को पाकिस्तान के खिलाफ एक मात्र जीत हासिल की थी। भारत को आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और स्पेन के हाथों हार मिली।
इससे पहले, दिन के पहले मैच में स्पेन ने इंग्लैंड को 2-0 से और आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया। इस जीत के साथ आस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही। इंग्लैंड की टीम शनिवार को भारत को हराने के साथ सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थी।
पूल-बी से आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के सेमीफाइनल में पहुंचने का फैसला हो चुका है लेकिन लेकिन पूल-ए का रोमांच अंत तक बरकरार है। इस पूल से अभी तक किसी टीम का नाम तय नहीं हो सका है। पूल-ए में हॉलैंड ने चार मैचों से 10 अंक जुटाए हैं जबकि जर्मनी की टीम आठ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। कोरिया ने सात अंकों के साथ अपनी दावेदारी बरकरार रखी है जबकि छह अंकों के साथ न्यूजीलैंड भी इस दौड़ में बना हुआ है।
इस पूल से हालांकि अर्जेटीना और कनाडा की टीमें सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं लेकिन अभी भी चार टीमों के लिए अंतिम-चार दौर में जगह बनाने का रास्ता खुला हुआ है। सोमवार को इस पूल के अंतिम दौर के मैच खेले जाने हैं। जर्मन टीम जहां न्यूजीलैंड से भिड़ेगी वहीं हॉलैंड का सामना कोरिया के साथ होगा। तीसरा मुकाबला अर्जेटीना और कनाडा के बीच है लेकिन मुकाबला इस पूल के नतीजों को किसी तरह से प्रभावित नहीं करेगा।
जर्मनी पर जीत हासिल करने के साथ न्यूजीलैंड के कुल अंक 10 हो जाएंगे लेकिन हार की सूरत में उसका पत्ता कट जाएगा। इस जीत से जर्मनी का कुल 11 अंकों के साथ अंतिम चार में पहुंचना तय हो जाएगा।
कोरिया के पास हॉलैंड को हराकर अंतिम चार में पहुंचने का शानदार मौका है। गोल अंतर के लिहाज से वह हालैंड की बराबरी पर है लेकिन जीत से कम उसके लिए कतई फायदेमंद नहीं होगा। 5-0 की जीत उसके लिए सबसे अच्छी रहेगी क्योंकि इस अंतर से जीत हासिल करके वह अंकों के लिहाज से जहां हालैंड की बराबरी पर पहुंच जाएगा वहीं गोल अंतर के लिहाज से वह उससे आगे निकल जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:32 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications