सजायाफ्ता पूर्व सांसद ने की प्रेस कांफ्रेंस
राज्य के गोपालगंज के पूर्व जिलाधिकारी जी़ कृष्णन की वर्ष 1994 में हुई हत्या के मामले में सजा भुगत रहे आनंद मोहन को मंगलवार को सहरसा जेल से एक मामले की सुनवाई के लिए सीतामढ़ी ले जाया जा रहा था। इस दौरान उन्होंने प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए रास्ते में समस्तीपुर में एक रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात की। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में पत्रकारों के समक्ष अपनी राय भी रखी।
एक अधिकारी के मुताबिक दो घंटे पत्रकारों के साथ गुजारने के बाद पूर्व सांसद ने स्थानीय लोगों से भी भेंट की। इस दौरान उनके साथ उन्हें सीतामढ़ी ला रहे पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। इधर, इस घटना के बाद राज्य के आला अधिकारियों ने पूरे मामले की रिपोर्ट जिला अधिकारी से मांगी है।
उल्ल्ेखनीय है कि आनंद मोहन मंगलवार को सीतामढ़ी के न्यायिक दंडाधिकारी आऱ आऱ रमण की अदालत में पेश हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications