एफआईएच का खजाना भरने में भारत सबसे आगे
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ (एफआईएच) ने बुधवार को कहा कि एफआईएच के राजस्व में भारत और हॉलैंड की भागीदारी सबसे ज्यादा रही।
विश्व समुदाय के विपणन प्रबंधक स्टीवन मौरिस ने कहा, "राजस्व योगदान में दूसरे पर रहे हॉलैंड के मुकाबले भारत का योगदान 50 फीसदी ज्यादा है।"
उन्होंने कहा, "पाकिस्तान, स्पेन, चीन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, सिंगापुर और मध्य पूर्व के देशों में टेलीविजन के माध्यम से हॉकी के लिए राजस्व प्राप्त करना मुश्किल है।"
स्टीवन मौरिस ने कहा कि हमारी रणनीति है कि हम बड़ी प्रतियोगिताओं की मेजबानी उन्हीं देशों को देंगे जहां से हमें सबसे ज्यादा राजस्व प्राप्त हो।
उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हॉकी मैच को देखने वालों की तादाद पिछले साल भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच की तरह काफी ज्यादा रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications