जर्मनी ने पूल-ए के पांच मैचों में तीन जीत हासिल की जबकि हालैंड और दक्षिण कोरिया के खिलाफ उसका मुकाबला बराबरी पर छूटा था। दूसरी ओर कनाडा को पांच के पांच मैच गंवाने पड़े।
पूल-ए में जर्मनी, हालैंड और कोरिया ने तीन-तीन जीत दर्ज किए जबकि अर्जेटीना और न्यूजीलैंड को दो-दो जीत मिली। जर्मनी की टीम 11 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही।
हालैंड और कोरिया की टीमों ने 10-10 अंक हासिल किए लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण हालैंड को अंतिम चार में पहुंचने का मौका मिल गया। कोरिया ने लीग मैच में हॉलैंड को हराया था।
पूल-बी में आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को चार-चार जीत मिली जबकि स्पेन ने तीन जीत दर्ज की। मेजबान भारत, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान को एक-एक जीत मिली। इस पूल से आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को फाइनल में पहुंचने का मौका मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।