हॉकी विश्व कप : अर्जेटीना से हारकर 8वें स्थान पर रहा भारत
पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला पूल मैच जीतकर जोरदार शुरुआत करने वाली भारतीय टीम प्रचार अभियान के जरिए 'फिर दिल दो हॉकी को' का नारा बुलंद करने वाली फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मौजूदगी के बावजूद 2-4 से हार गई। इस तरह उसे आठवें स्थान से संतोष करना पड़ा।
अजेर्ंटीना के लिए थामस अर्गेटीनो (28वें), लुकास विला (43वें और 45वें) और फाकुंदो कालियोनी ने (46वें) मिनट में गोल किया जबकि भारत के लिए संदीप सिंह ने दो गोल दागे। संदीप ने पहला गोल 43वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक के जरिए किया जबकि दूसरा गोल उन्होंने 49वें मिनट में किया। यह फील्ड गोल था।
पूल दौर में एक जीत और एक ड्रा खेलने वाली भारतीय टीम के लिए इस विश्व कप के सफर का अंत हुआ। वैसे यह सफर पिछले विश्व कप की तुलना में ज्यादा अच्छा रहा क्योंकि 2006 में उसे 11वें स्थान से संतोष करना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications