आईपीएल 3 : शानदार उद्घाटन समारोह के साथ आईपीएल की वतन वापसी
मुंबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। लोकप्रियता और रोमांच के लिहाज से क्रिकेट के महासंग्राम का दर्जा प्राप्त कर चुके इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ट्वेंटी-20 प्रतियोगिता ने बेहद शानदार उद्घाटन समारोह के साथ वतन वापसी की। इस मौके पर मनोरंजन जगत से जुड़े लियोनेल रिची, अली कैंपबेल बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण समेत अन्य कलाकार मौजूद रहे।
समारोह की शुरुआत में आठों कप्तानों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों का सम्मान करने और खेल भावना का आदर करने शपथ ली।
इसके बाद रंग-बिरंगे कपड़ों में सजी मंडली के साथ नामी कलाकार अली कैंपबेल ने सदाबहार गीत 'कांट हेल्प फालिंग इन लव' पर थिरकना शुरू किया तो वहां मौजूद लोगों में जोश भर गया।
इसके अलावा दीपिका पादुकोण ने अपनी हालिया फिल्म 'कार्तिक कालिंग कार्तिक' के 'तेरी अदाएं' और 'लव आज कल' के 'ट्विस्ट' गाने पर 40 लड़के-लड़कियों के साथ नृत्य का प्रदर्शन किया।
नामी पॉप गायक लियोनेल रिची के 'डांसिंग ऑन द सीलिंग' गीत पर कार्यक्रम में मौजूद लोग झूम उठे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications