Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हॉकी विश्व कप : 'इतिहास कायम करेगा आस्ट्रेलिया'

चार्ल्सवर्थ ने कहा, "सेमीफाइनल खेलना हमेशा से कठिन रहा है। मैं खुश हूं कि मेरे खिलाड़ियों ने हॉलैंड के खिलाफ शानदार खेल दिखाया। हम खेल पर नियंत्रण स्थापित करने में सफल रहे। कुल मिलाकर हमने मैदान में स्तरीय प्रदर्शन किया।"

हॉलैंड को हराकर आस्ट्रेलियाई टीम लगातार तीसरी बार विश्व कप के फाइनल में पहुंची और यह संयोग की ही बात है कि उसका सामना लगातार तीसरी बार जर्मनी के साथ होगा। जर्मनी की टीम पिछले दो मुकाबलों में आस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीत चुकी है।

यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी टीम पिछले रिकार्ड को ध्यान में रखकर जर्मनी से भिड़ेगी। चार्ल्सवर्थ ने कहा, "मेरी टीम का इतिहास बिल्कुल अलग है। पिछले दो मौकों पर जो टीम खेली थी, उनकी मिजाज इस टीम से बिल्कुल भिन्न था। इस टीम में जबरदस्त क्षमता है और यह अपना इतिहास खुद बनाएगी। मैं आशा करता हूं कि हम जर्मनी के खिलाफ अच्छा खेलेंगे।"

सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ जर्मनी के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर चार्ल्सवर्थ ने कहा, "जर्मनी ने बहुत कसा हुआ खेल दिखाया। उसने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सेमीफाइनल में उसने अपनी इसी विशेषता को कायम रखा। मैं जानता हूं कि जर्मनी की टीम त्वरित गोल करने में माहिर है और इसी को ध्यान में रखकर मैं उससे निपटने की रणनीति तैयार कर रहा हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:32 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+