आईपीएल : किंग्स इलेवन के खिलाफ आपराधिक शिकायत
चण्डीगढ़ के एक एनजीओ ग्लोबल ह्यूमन राइट्स काउंसिल (जीएचआरसी) ने टीम के विज्ञापन में कुछ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र को शामिल किए जाने पर गंभीर एतराज जताते हुए मोहाली पुलिस प्रमुख गुरप्रीत सिंह भुल्लर के पास शिकायत दर्ज कराई है।
इसके बाद टीम ने इस पर माफी मांगते हुए कहा है कि संबंधित विज्ञापन को वापस ले लिया जाएगा।
जीएचआरसी के अध्यक्ष अरविंद ठाकुर ने आईएएनएस से कहा, "टीम के विज्ञापन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का चित्र लगाकर उन लोगों ने करोड़ों भारतीयों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है।"
किंग्स इलेवन पंजाब की अध्यक्ष प्रीति जिंटा ने कहा, "विज्ञापन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र होने की वजह से यदि लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो हम इसके लिए माफी मांगते हैं और इसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications