आईपीएल : सुपर किंग्स के लिए सेहतमंद भोजन का इंतजाम
चेन्नई, 13 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर ली ग के तीसरे संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों के लिए स्वादिष्ट के साथ ही सेहतमंद भोजन का विशेष प्रबंध किया गया है।
आईटीसी के 'शेराटन पार्क होटल एण्ड टावर्स' के कार्यकारी शेफ प्रवीण आनंद ने आईएएनएस को बताया, "हमने तय किया है कि खिलाड़ियों को भोजन में मक्खन या चीनी नहीं बल्कि सफेद मांस और फल व दूध मिले। मेन्यू तय करने को लेकर वह काफी सतर्क रहते हैं ताकि खिलाड़ियों की सेहत दुरुस्त रहे।
इस वर्ष आईपीएल मैच के दौरान आधिकारिक मेजबानी का जिम्मा आईटीसी समूह को हासिल हुआ है।
किसी खास व्यंजन के बारे में पूछे जाने पर आनंद ने बताया, "प्रबंधक और फिजियोथेरेपिस्ट ने खिलाड़ियों के खाने के बारे में बुनियादी निर्देश दिए हैं कि भोजन में वसा, मक्खन, क्रीम और चीनी बिल्कुल नहीं होना चाहिए।"
उन्होंने बताया, "मेन्यू में केवल सफेद मांस, मछली, और चिकेन शामिल है। खिलाड़ी प्रचुर मात्रा में फल, जूस और दूध ले रहे हैं। "
आनंद के मुताबिक खाने की मेन्यू की जांच फिजियोथेरेपिस्ट और प्रबंधक करते हैं। प्रत्येक खिलाड़ी के हिसाब से एक सूची तैयार की गई है जिसमें यह तय किया गया है कि किस खिलाड़ी को क्या खाना है और क्या नहीं।
आनंद ने कहा, "सामान्य तौर पर एक व्यक्ति के लिए 10 दिनों से ज्यादा घर से बाहर रहना परेशानी भरा होता है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी हमारे साथ करीब 40 दिनों तक रहेंगे। टीम की जरूरतों पर हमेशा नजर रखने के लिए हमने एक शेफ को विशेष रूप से नियुक्त किया है।"
आनंद ने यह भी स्वीकार किया कि आमतौर पर खिलाड़ी काफी साधारण खाने की मांग करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications