फेसबुक पर सुंदरियों को झांसा दे रहा है 'फर्जी रोनाल्डो'
समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के मुताबिक यह 'फर्जी रोनाल्डो' इतना शातिर है कि इसने कुछ दिन पहले बिग ब्रदर रिएलिटी शो जीतने वाली मॉडल सोफी रीड को अपने झांसे में ले लिया।
रीड को तनिक भी अंदाजा नहीं हुआ कि वह किसी 'फर्जी' रोनाल्डो से चैट कर रही है। बातचीत के दौरान 'फर्जी' रोनाल्डो ने रीड के साथ अपने संबंधों को फिर से जीवित करने का प्रस्ताव भी रखा।
उल्लेखनीय है कि रीड और रोनाल्डो में प्रेम संबंध रहे हैं। हालांकि यह संबंध काफी अल्पकालिक था लेकिन उस दौरान दोनों काफी करीब आ गए थे।
रीड ने 'फर्जी' रोनाल्डो से चैट करने के बाद जब उससे फोन पर बातचीत की, तब उसका राज खुल गया। रीड को अहसास हुआ कि वह किसी गलत आदमी के झांसे में आ गई हैं।
इस घटना से रीड इतनी घबराई हुई हैं कि वह अपने घर से निकलना ही नहीं चाहतीं। रीड कहती हैं, "मुझे तनिक भी भनक नहीं लगी कि वह रोनाल्डो नहीं है। उस घटना के बाद मुझे खुद की बेवकूफी पर यकीन नहीं हो रहा है।"
रीड ने बताया कि 'फर्जी' रोनाल्डो ने उनसे पिछले वर्ष अक्टूबर में पहली बार संपर्क साधा था। कई दिनों तक चैट करने के बाद उन्होंने उसे अपना नया मोबाइल नंबर दे दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
