उड़ीसा में आईपीएल टिकटों को लेकर उत्साह नहीं
उड़ीसा क्रिकेट संघ के सचिव आशीर्वाद बेहेरा ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि टिकटों को लेकर लोग उत्साहित नहीं हैं। बकौल बेहेरा, "लोगों में आईपीएल मैचों को लेकर उत्साह नहीं है।"
कटक फिलहाल आईपीएल का गैर-फ्रेंचाइजी शहर है। इसे डेक्कन चार्जर्स टीम का घरेलू मैदान घोषित किया गया है। डेक्कन चार्जर्स के मैच हैदराबाद में खेले जाने थे लेकिन पृथक तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर वहां जारी तनाव के कारण हैदराबाद को इस वर्ष फ्रेंचाइजी शहर का दर्जा गंवाना पड़ा।
बाराबाती स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और डेक्कन चार्जर्स के बीच 19 मार्च को और डेक्कन चार्जर्स तथा दिल्ली डेयर डेविल्स के बीच 21 मार्च को मैच खेला जाना है।
बेहेरा ने बताया कि दोनों मैचों के लिए 21-21 हजार टिकट जारी किए गए हैं लेकिन शनिवार तक कटक में पांच हजार और भुवनेश्वर में एक हजार टिकट ही बिक पाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
