चार्जर्स की ओर से हर्शल गिब्स 21 और एंड्रयू सायमंड्स दो रन बनाकर खेल रहे हैं।
चार्जर्स के सलामी बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने 17 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 38 रन बनाए। वह अश्विन की गेंद पर बोल्ड हो गए। वीवीएस लक्ष्मण 11 गेंदों में दो चौके की मदद से 12 रन बनाकर रन आउट हो गए।
डेक्कन चार्जर्स का यह दूसरा मैच है। शुक्रवार को खेले गए पहले मुकाबले में उसे कोलकाता नाइट राइर्ड्स के हाथों 11 रनों से पराजय का सामना करना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।