अमनदीप व जयभगवान सेमीफाइनल में, अखिल बाहर
नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रविवार का दिन भारत के लिए मिलाजुला रहा। अमनदीप और जयभगवान ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई जबकि बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता अखिल कुमार अपना क्वार्टरफाइनल मैच हार गए।
दिन की शुरुआत भारत के लिए जीत के साथ हुई जब 49 किलोग्राम वर्ग में अमनदीप ने तंजानिया के राजाबू मवाना को 9-1 से हराया।
दिन के दूसरे मुकाबले में 56 किलोग्राम वर्ग में अखिल कुमार इंग्लैण्ड के इयान वीवर से हार गए। पहले चरण में अखिल ने तीन अंकों की बढ़त हासिल की थी लेकिन वीवर ने मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए उन्हें 12-6 से हराया।
इसके बाद जयभगवान ने 60 किलोग्राम वर्ग में स्कॉटलैण्ड के जोश टायलर को 7-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
मुख्य प्रशिक्षक जी. एस. संधू ने अखिल की हार पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा, "हमें अखिल के हारने की आशा बिल्कुल नहीं थी, लेकिन यह खेल का हिस्सा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
