समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक न्यू साउथ वेल्स टीम ने पिछले वर्ष चैम्पियंस लीग खिताब जीता था लेकिन इस वर्ष वह इसमें खेलने की योग्यता हासिल नहीं कर सकी। इसी को देखते हुए टीम प्रबंधन ने दिलशान के साथ अगले वर्ष के लिए करार किया है। उम्मीद है कि इससे टीम को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
दिलशान ट्वेंटी-20 क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली डेयर डेविल्स के लिए खेलते हैं। दिलशान ने इस वर्ष काउंटी क्लब ससेक्स के साथ भी करार किया है। इसके अलावा वह पिछले सत्र में न्यूजीलैंड की प्रांतीय टीम-नार्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के लिए भी खेल चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।