Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बांग्लादेश के 5 विकेट गिरे, हार करीब (लीड-1)

बांग्लादेश ने सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल (14), इमरुल कायेस (23), आफताब अहमद (23), महमुदुल्लाह (5) और कप्तान सकीबुल हसन (4) के विकेट गंवाए हैं।

जुनैद सिद्दीकी 1121 गेंदों पर छह चौकों की सहायता से 43 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि मुश्फिकुर रहीम ने 15 रन बनाए हैं। बांग्लादेश को जीत के लिए 381 रनों की जरूरत है जबकि उसके हाथ में सिर्फ पांच विकेट सुरक्षित रह गए हैं।

चौथे दिन इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने सात विकेट पर 209 रनों के कुल योग पर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। पहली पारी के आधार पर उसे 303 रनों की बढ़त मिली थी। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 131 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे।

इंग्लैंड ने कप्तान कुक (39), एमए कारबैरी (34), जोनाथन ट्रॉट (14), केविन पीटरसन (32), पाल कोलिंगवुड (3), ग्रीम स्वान (32) और मैट प्रायर (7) के विकेट गंवाए। इयान बेल 39 रन बनाकर नाबाद लौटे। सकीबुल ने चार विकेट लिए जबकि रज्जाक को दो सफलता मिली।

इससे पहले, इंग्लैंड ने ग्रीम स्वान (90/5) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश की पहली पारी 296 रनों पर समेट दी थी। पहली पारी के आधार पर 303 रनों से पिछड़ रही बांग्लादेश टीम फॉलोऑन खेलने पर मजबूर हुई थी लेकिन इंग्लैंड के कप्तान कुक ने खुद बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 599 रनों पर घोषित कर दी थी। इंग्लैंड की ओर से कुल ने 173, पॉल कोलिंगवुड ने 145, केविन पीटरसन ने 99 और इयान बेल ने 84 रन बनाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:32 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+