बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर कुमार और एशियाई चैम्पियन सुरंजय कुमार के अलावा दो अन्य अन्य मुक्केबाजों-दिनेश कुमार (81 किलोग्राम) और परमजीत सुमोता (+ 91 किलोग्राम) ने फाइनल में स्थान बनाकर अपने लिए कम से कम रजत पदक सुरक्षित कर लिया है।
विजेंदर ने सोमवार को खेले गए एकतरफा मुकाबले में तंजानिया के मुक्केबाज सेलेमानी किदुना को 10-1 से हराया। सुरंजय वेल्स के मुक्केबाज एंड्रयू सेल्बाई को 4-0 से हराने में सफल रहे।
उधर, विश्व कप में कांस्य पदक जीतने वाले दिनेश ने लियोनाड्र माचीची को 8-1 से अंतर से पराजित किया। फाइनल में जगह बनाने वाले चौथे भारतीय सुमोता ने सुपर हेवीवेट वर्ग में स्कॉटलैंड के मुक्केबाज रॉस हेंडरसन को 5-2 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।