Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : दिल्ली की तेज शुरुआत, दो विकेट भी गिरे (लीड-4)

अहमदाबाद, 15 मार्च (आईएएनएस)। मोटेरा स्थित सरदार पटेल स्टेडियम में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे संस्करण के तहत खेले जा रहे प्रतियोगिता के छठे मुकाबले में राजस्थान की ओर से रखे गए 142 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने दो विकेट गंवाकर 47 रन बना लिए हैं।

दिल्ली ने कप्तान गौतम गंभीर और तिलकरत्ने दिलशान के विकेट गंवाए हैं। सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपने आक्रामक अंदाज में अब तक 14 गेंदों पर 31 रन बना चुके हैं। एवी डिविलियर्स दो रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

राजस्थन की ओर से दिमित्री मैसकेरनहास ने दिल्ली के दोनों खिलाड़ियों को आउट किया। गंभीर ने नौ रन बनाए जबकि दिलशान अपना खाता भी नहीं खोल सके।

इससे पहले, राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवरों के खेल में छह विकेट गंवाकर 141 रन बनाए। उसकी तरफ से अभिषेक झुनझुनवाला ने सर्वाधिक 53 रन बनाए। पारस डोगरा ने 29 और नमन ओझा ने 24 रन बनाए।

दिल्ली की कसी हुई गेंदबाजी के समक्ष झुनझुनवाला को छोड़कर राजस्थान को कोई भी बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सका। राजस्थान की ओर से स्वप्निल असनोदकर और ग्रीम स्मिथ ने पारी की शुरुआत की। दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर आसनोदर के रूप में राजस्थान का पहला विकेट गिरा। उन्होंने पांच रन बनाए। उन्हें डिर्क नान्स ने आउट किया।

पांचवें ओवर की पांचवी गेंद पर ओझा भी चलते बने। उन्होंने 24 रनों की पारी खेली। अमित मिश्रा ने उन्हें बोल्ड किया।

पिछले मैच में महज 37 गेंदों पर शतक जड़ने वाले यूसुफ पठान आज अपना खाता भी नहीं खोल सके। परवेज माहरूफ की एक गेंद पर वह एवी डिविलियर्स को अपना कैच थमा बैठे। नौवें ओवर की पहली गेंद पर स्मिथ भी पेवेलियन लौट गए। उन्होंने 18 रनों की पारी खेली। उन्हें बाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान ने आउट किया।

इसके बाद पारस डोगरा और दिमित्री मैसकेरनहास भी जल्दी-जल्दी रन आउट हुए। पारी की आखिरी गेंद पर झुनझुनवाला ने चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया।

दिल्ली की ओर से नान्स, मिश्रा, माहरूफ और सांगवान को एक-एक विकेट मिले जबकि राजस्थान के दो खिलाड़ी रन आउट हुए।

ज्ञात हो कि दिल्ली और राजस्थान की टीमें इस प्रतियोगिता में अपना दूसरा मैच खेल रही हैं। राजस्थान को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था वहीं दिल्ली की टीम ने अपने पहले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को पांच विकेट से मात दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:32 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+