समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रविवार को इटली के फुटबाल क्लब एसी मिलान की ओर से खेलते हुए बेकहम के पैर में चोट लग गई थी। वह फिनलैंड में सर्जरी कराएंगे।
एसी मिलान की ओर से जारी एक बयान में बेकहम के चोटिल हो जाने की जानकारी दी। क्लब के उपाध्यक्ष एड्रियानो गैलियानी ने कहा कि बेकहम संभवत: पांच से छह महीने तक मैदान से बाहर रहेंगे। उल्लेखनीय है कि जून में विश्व कप आरंभ हो रहा है।
एसी मिलान के कोच लियोनाडरे ने कहा, "बेकहम की चोट से हमें झटका लगा है। वह एक अद्भुत खिलाड़ी हैं। उनके चोटिल हो जाने से मैं चिंतित हूं।"
गौरतलब है कि तीन विश्व कप खेल चुके बेकहम चौथी बार इस महामुकाबले में शिरकत करने की आशा कर रहे थे। उनके चेटिल होने से उनकी इस उम्मीद को गहरा झटका लगा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।