पीटीएफ अध्यक्ष दिलावर अब्बास ने कहा कि पाकिस्तान को डेविस कप एशिया ओसेनिया ग्रुप-2 सेमीफाइनल मैच गंवाने के कारण वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा है। पाकिस्तानी सांसद अब्बास ने बताया डेविस कप मैच लाहौर में खेले जाने थे।
अब्बास ने कहा, "हम आईटीएफ से कम से कम 30,000 डॉलर की मांग करेंगे। हमने आईटीएफ से कहा है कि वह हमें एक तटस्थ आयोजन स्थल का नाम सुझाए, जहां हम दूसरी टीमों के साथ डेविस कप मैच खेल सकें।"
उल्लेखनीय है कि आईटीएफ और डेविस कप समिति ने इस वर्ष जुलाई में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले डेविस कप मुकाबले को सुरक्षा कारणों से न्यूजीलैंड स्थानांतरित कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।