स्मिथ और मास्कारेनहास आईपीएल से बाहर (लीड-1)
स्मिथ को सोमवार को अहमदाबाद में दिल्ली डेयर डेविल्स के साथ खेले गए मैच के दौरान चोट लगी थी। वह वीरेंद्र सहवाग का कैच लपकने के प्रयास के दौरान चोटिल हुए थे।
स्मिथ ने सहवाग का शानदार कैच लपक लिया था लेकिन इसके कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर जाने का खामियाजा भुगतना पड़ा है।
स्मिथ ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' पर अपनी टिप्पणी में लिखा है, "मेरे दाएं हाथ की बीच की अंगुली दो जगह से टूट गई है। इस कारण मैं आईपीएल में आगे का सफर जारी नहीं रख सकूंगा।"
स्मिथ को इस चोट के कारण लगभग एक महीने तक आराम करना पड़ सकता है। इस वजह से उनका वेस्टइंडीज में इस वर्ष खेले वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप में भी हिस्सा लेना संदिग्ध हो गया है। विश्व कप का आयोजन अप्रैल-मई में होना है।
इसी मैच के दौरान मास्कारेनहास के टखने में चोट लगी। राजस्थान के कप्तान शेन वार्न ने कहा है कि दोनों खिलाड़ी आईपीएल से बाहर हो गए हैं और जल्द ही दोनों स्वदेश लौट जाएंगे।
प्रतिबंध झेल रहे रवींद्र जडेजा और न्यूजीलैंड में टेस्ट श्रृंखला खेल रहे शेन वॉटसन की गैरमौजूदगी में राजस्थान की टीम अपने दोनों शुरुआती मैच हार चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
