टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपर किंग्स टीम ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइर्ड्स की टीम 19.2 ओवर में 109 रन बनाकर आल आउट हो गई।
नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले पांच ओवरों में उसके तीन विकेट गिर गए। सलामी बल्लेबाज ब्रॉड हाज पहले ही ओवर में शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद तिवारी (8) और वृद्धिमान साहा (22) चलते बने।
नाइट राइडर्स की ओर से सौरव गांगुली (11), वृद्धिमान साहा (22), लक्ष्मीरतन शुक्ला (19) और मुरली कार्तिक (21) को छोड़ कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक को नहीं छू सका।
नाइट राइडर्स की ओर से केम्प ने तीन और बालाजी ने दो विकेट हासिल किए। मोर्केल, गोनी, मुरलीधरन और अश्विन को एक-एक विकेट मिला।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपर किंग्स टीम ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 33 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद 66 रन और बद्रीनाथ 33 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी छह ओवरों में धौनी और बद्रीनाथ ने 83 रन बनाए।
सुपर किंग्स का पहला विकेट चौथे ओवर में मैथ्यू हेडन का गिरा। वह एक रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नौवें ओवर में आउट होने वाले मुरली विजय ने 26 गेंदों में पांच चौके की मदद से 33 रन बनाए। इसके बाद सुरेश रैना 20 गेंदों में दो चौके की मदद से 18 रन बनाकर आउट हो गए।
नाइट राइडर्स की ओर से ईशांत शर्मा, लक्ष्मीरतन शुक्ला और ब्रॉड हाज को एक-एक विकेट मिला।
आईपीएल के तीसरे संस्करण में महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम का यह दूसरा और नाइट राइर्डस टीम का तीसरा मैच था।
सौरव गांगुली की कप्तानी में खेल रही कोलकाता की टीम इससे पहले अपने दोनों मुकाबले जीत चुकी है जबकि चेन्नई की टीम को डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ हार मिली थी।
नाइट राइर्ड्स टीम ने कोलकाता में ही खेले गए अपने दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स को सात विकेट से हराया था जबकि तीसरे संस्करण के उद्घाटन के दिन उसने मौजूदा चैम्पियन डेक्कन चार्जर्स की चुनौती तोड़ी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।