परिबास ओपन टेनिस : कठिन जीत के साथ चौथे दौर में पहुंचे जोकोविक
वेबसाइट 'स्पोर्टिग वर्ल्ड डॉट कॉम' के मुताबिक जोकोविक ने सोमवार को खेले गए तीसरे दौर के मुकाबले में जर्मनी के फिलिप कोलश्राइबर को 6-3, 3-6, 7-6 से हराया।
जोकोविक दूसरी बार इस खिताब के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने वर्ष 2008 में यहां जीत हासिल की थी।
स्पेन के खिलाड़ी राफेल नडाल भी चौथे दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं। नडाल ने एक घंटे से अधिक समय तक चले मुकाबले में क्रोशियाई खिलाड़ी मारियो एंकिक को 6-2, 6-2 से हराया।
महिला वर्ग में सर्बियाई खिलाड़ी जेलेना जानकोविक भी जीत हासिल करने में सफल रही हैं। जानकोविक ने इटली की सारा एरानी को 2-6, 7-6, 6-4 से हराया।
इसके अलावा आस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर और मौजूदा चैम्पियन वेरा ज्योनारेवा भी चौथे दौर में पहुंचने में सफल रही हैं। इस दौर में दोनों आमने-सामने होंगी।
स्टोसुर ने जहां रूस की अनास्तासिया पेव्लेचेनकोवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-0 से हराया वहीं ज्योनारेवा ने लातविया की अनास्तासिजा सेवास्तोवा को 6-2, 6-3 से मात दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications