इंडियन वेल्स ओपन : फेडरर हारे, मरे और सोल्डरलिंग की जीत (लीड-1)
वेबसाइट 'स्पोर्टिग वर्ल्ड डॉट कॉम' के मुताबिक फेडरर को मंगलवार को साइप्रस के खिलाड़ी मार्कस बघदातिस के हाथों 7-5, 5-7, 6-7 से हार मिली।
हैरानी की बात यह है कि फेडरर ने इससे पहले के सभी छह मुकाबलो में बघदातिस को हराया है।
दो घंटे तक चले मुकाबले में फेडरर की चुनौती समाप्त करने वाले बघदातिस ने कहा, "सात मेर भाग्यशाली संख्या है। मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं बहुत खुश हूं।"
अगले दौर में विश्व में 27वें वरीय खिलाड़ी बघदातिस का सामना स्पेन के टॉम रोब्रेडो से होगा। रोब्रेडो ने इजरायल के डुडी सेला को 6-3, 6-0 से सीधे सेटों में मात दी।
दूसरी ओर, वर्ष 2009 में यहां फाइनल खेलने वाले मरे ने माइकल रसे को सीधे सेटों में 6-3, 7-5 से हराया। अगले दौर में उनकी भिड़ंत निकोलस एल्माग्रो से होगी। एल्माग्रो ने अमेरिका के जेम्स ब्लैक को 6-4, 3-6, 6-3 से पराजित किया।
पिछले वर्ष फ्रेंच ओपन का फाइनल खेलने वाले सोल्डरलिंग को स्पेन के फेलिसियानो लोपेज को हराने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। सोल्डरलिंग ने यह मैच 7-6 (7-3), 6-4 से जीता।
दर्शकों के चहेते अमेरिकी खिलाड़ी एंडी रॉडिक भी जीत हासिल करने में सफल रहे हैं। रॉडिक ने हॉलैंड के खिलाड़ी थिएमो दे बाकर को 6-3, 6-4 से मात दी।
महिला वर्ग में कैलोरिन वोजनिएस्की क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही हैं। वोजनिएस्की ने रूस की नादिया पेत्रोवा को 6-3, 3-6, 6-0 से हराया।
चौथी वरीय खिलाड़ी रूस की एलेना दिमेंतिएवा को हालांकि हार का सामना करना पड़ा है। दिमेंतिएवा को फ्रांस की एरावाने रेजाई ने सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications