संबलपुरी नृत्य के साथ शुरू होगा कटक में आईपीएल मैच
उड़ीसा क्रिकेट संघ (ओसीए) ने आईपीएल के प्रत्येक मैच से पहले पारंपरिक संबलपुरी नृत्य पेश कराने का फैसला किया है।
ओसीए के सचिव आशीर्वाद बेहेरा ने आईएएनएस को बताया, "हमने आईपीएल प्रबंधन से कहा है कि हम आईपीएल मैचों के दौरान संबलपुरी नृत्य पेश करना चाहते हैं। हमारा अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है। हम मैचों के माध्यम से उड़ीसा की सांस्कृतिक छवि पेश करेंगे।"
इसके लिए लगभग 70 संबलपुरी नर्तकों को बतौर चीयर लीडर चुना गया है। यहां खेले जाने वाले मैचों में चीयर लीडर पहले की तरह अपना काम करते रहेंगे।
ओसीए ने चीयर लीडर्स की मौजूदगी को लेकर कलिंग सेना द्वारा मैच में बाधा पहुंचाए जाने की धमकी को नजरअंदाज कर दिया है। इसका कारण यह है कि आईपीएल प्रबंधन ने साफ कर दिया है कि चीयर लीडर्स आईपीएल का अभिन्न हिस्सा बने रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
