आईपीएल : राजस्थान रॉयल्स के 3 विकेट गिरे (लीड-1)
राजस्थान की ओर से यूसुफ पठान 18 और मार्टिन नौ रन बनाकर खेल रहे हैं।
राजस्थान का पहला विकेट छठे ओवर में नमन ओझा के रूप में गिरा। ओझा ने 18 गेंदों में एक चौके की मदद से 16 रन बनाए। एमजे लंब 18 गेंदों में एक चौके की मदद से रन बनाए। झुनझुनवाला सात गेंदों में एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर आउट हुए।
आईपीएल के तीसरे संस्करण में शेन वार्न की कप्तानी वाली राजस्थान की टीम और अनिल कुंबले की कप्तानी में खेल रही रॉयल चैलेंजर्स टीम का यह तीसरा मैच है।
रॉयल चैलेंजर्स की टीम अपना एक मुकाबला जीत चुकी है जबकि एक में उसे हार मिली है जबकि राजस्थान की टीम को अब तक खेले गए दोनों मुकाबलों में हार मिली है।
रॉयल चैलेंजर्स को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीत मिली है जबकि कोलकाता नाइट राइर्ड्स ने उसे पराजित किया है।
दूसरी ओर, राजस्थान की टीम को दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस टीमों के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications