Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्लार्क के शतक की बदौलत आस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में

दिन का खेल खत्म होने तक क्लार्क 142 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की सहायता से 100 पर नाबाद लौटे जबकि नार्थ 90 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 140 रनों की नाबाद साझेदारी हो चुकी है। माइकल हसी (4) और फिल ह्यूज (20) ने निराश किया लेकिन कैटिच ने शानदार अर्धशतक लगाया।

कैटिच 191 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की सहायता से 79 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रिकी पोंटिग ने 41 रनों का योगदान दिया। पोंटिंग ने 86 गेंदों पर पांच चौके लगाए।

न्यूजीलैंड की ओर से अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे ब्रेंट अर्नेल ने दो विकेट चटकाए हैं जबकि क्रिस मार्टिन को एक सफलता मिली है।

कीवी टीम के लिए यह मैच काफी अहम है क्योंकि उसे 17 वर्ष से आस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत का इंतजार है। कीवी टीम ने 1993 के बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई भी टेस्ट मैच नहीं जीता है।

वर्ष 1993 में डैनी मौरिसन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत कीवी टीम ने एलन बॉर्डर की कप्तानी में खेल रही कंगारू टीम को पराजित किया था।

बेसिन रिजर्व स्टेडियम की बात करें तो दोनों टीमों के बीच यहां अब तक कुल आठ मैच खेले गए हैं। आस्ट्रेलिया को दो मैचों में जीत मिली है जबकि एक बार कीवी टीम को जीत मिली है। पांच मुकाबले बराबरी पर छूटे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+