30 सदस्यीय दल में बग को शामिल किए जाने का प्रमुख कारण यह माना जा रहा है कि कोच ओटिस गिबसन आस्ट्रेलिया और जिंबाब्वे के खिलाफ नियमित विकेटकीपर दिनेश रामदीन के प्रदर्शन से निराश हैं।
रामदीन की नाकामी के कारण बग के अलावा आंद्रे फ्लेचर, चाडविक वॉल्टन और डेवोन थॉमस को बतौर विकेटकीपर कैरेबियाई टीम में जगह बनाने का मौका मिल सकता है।
ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज को ग्रुप-डी में रखा गया है। इस ग्रुप में उसके अलावा इंग्लैंड और आयरलैंड की टीमें हैं। कैरेबियाई टीम को अपने मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेलने हैं। उसका पहला मैच 30 अप्रैल को आयरलैंड के साथ होना है।
कैरेबियाई टीम इस प्रकार है : लियोनेल बाकेर, एड्रियन बाराथ, काल्र्टन बग जूनियर, सुलेमान बेन, डरेन ब्रावो, शिवनारायण चंद्रपाल, रॉएस्टोन क्रैनडन, ट्रेविस डॉवलिन, नरसिंह देवनायारण, आंद्रे फ्लेचर, वेबल हाइंड्स, निकिता मिलर, रुनाको मोर्टन, केरॉन पोलार्ड, दिनेश रामदीन, रवि रामपाल, केमर रॉच, डरेन सैमी, रामनरेश सरवन, लेंडल सिमंस, डेवोन स्मिथ, जेरोम टेलर, डेवोन थॉमस, गेविन टोंग और चाडविक वॉल्टन।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।