पहले दौर की समाप्ति के बाद चौरसिया दूसरे स्थान पर
चौरसिया ने शानदार खेल दिखाते हुए अंतिम सात होल पर पांच बर्डी लगाई और अपनी स्थिति मजबूत की। पांच बर्डी की मदद से चौरसिया ने दिन की समाप्ति तक अपना स्कोर सिक्स-अंडर 67 कर लिया।
चौरसिया पांच अन्य के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं जबकि निक ड्रार्थटी सेवन-पार 66 स्कोर के साथ पहले स्थान पर चल रहे हैं।
भारत के एक अन्य गोल्फ खिलाड़ी शिव कपूर संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर हैं। इस टूर्नामेंट में कुल 104 पेशेवर खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं और यह प्रो-आर्म फॉरमेट के आधार पर खेला जा रहा है।
वर्ष 2008 में यूरोपीयन टूर के तहत इंडियन मास्टर्स का खिताब जीतने वाले चौरसिया ने पहले दौर की समाप्ति के बाद कहा, "मैं गेंद पर अच्छे से प्रहार कर रहा था। मेरे पट भी अच्छे लग रहे थे। इसी का नतीजा है कि मैं पहले दौर की समाप्ति के बाद बेहतर स्थिति में आ सका।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications