वुड्स की एक कथित प्रेमिका जोसलिन जेम्स ने प्रेम संबंधों के दौरान वुड्स द्वारा भेजे गए 122 संक्षिप्त मोबाइल संदेशों को अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
समाचार पत्र 'डेली स्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक इन संदेशों में वुड्स ने जेम्स के साथ शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की थी।
वुड्स के साथ तीन वर्ष तक चले प्रेम संबंध से प्रेरित होकर जेम्स ने अपनी एक वेबसाइट तैयार की है। उन्होंने इस वेबसाइट का नाम 'सेक्सटिंगजोसेलिनजेम्स डॉट कॉम' नाम दिया है।
जेम्स ने यह वेबसाइट गुरुवार को शुरू की है। शुरुआत से कुछ मिनट बाद ही यह वेबसाइट काफी लोकप्रिय हो गई क्योंकि इसके माध्यम से हजारों लोग वुड्स द्वारा जेम्स को भेजे गए संदेशों को पढ़ने के लिए आतुर दिखे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।