आईपीएल : सहवाग का अर्धशतक, डेयर डेविल्स बड़े स्कोर की ओर (लीड-2)
डेयर डेविल्स ने 10 ओवर की समाप्ति तक एक विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं। सहवाग 32 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 64 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि तिलकरत्ने दिलशान 13 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। सहवाग ने 22 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया है।
डेयर डेविल्स ने सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के रूप में अपना एकमात्र विकेट गंवाया है। कप्तान गौतम गंभीर के स्थान पर पारी की शुरुआत करने उतरे वार्नर को तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने छह रन के व्यक्तिगत योग पर मैथ्यू हेडन के हाथों कैच कराया। उस समय डेयर डेविल्स का कुल योग 35 रन था।
आईपीएल के तीसरे संस्करण में डेयर डेविल्स की टीम का यह चौथा और सुपर किंग्स का तीसरा मैच है। दिल्ली की टीम को दो मुकाबलों मे जीत मिली है जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
दूसरी ओर सुपर किंग्स को एक मैच में हार और एक में जीत मिली है। दोनों टीमों के नियमित कप्तान इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।
डेयर डेविल्स के कप्तान गंभीर और सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह चोटिल होने के कारण मैदान से बाहर हैं। दिल्ली की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के हाथों में है जबकि चेन्नई टीम की कमान सुरेश रैना संभाल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications