यूनिस, यूसुफ और मलिक की केंद्रीय करार से छुट्टी
इसके अलावा तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और राणा नवेद उल हसन को भी उन 37 खिलाड़ियों की सूची से बाहर रखा गया है, जिन्हें एक जनवरी, 2010 से केंद्रीय करार के तहत वेतन और भत्ते का भुगतान होना है।
यूनिस, यूसुफ और राणा उन सात खिलाड़ियो में शामिल हैं, जिन पर पीसीबी ने खराब प्रदर्शन और अनुशासनहीनता के कारण प्रतिबंध और जुर्माना लगाया है। अख्तर को केंद्रीय करार इसलिए नहीं दिया गया क्योंकि वह फिट नहीं हैं।
पीसीबी ने इस सूची में विवादित तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ को फिर से शामिल कर लिया है। पिछले वर्ष डोपिंग के मामले के कारण सजा काट रहे आसिफ को इससे दूर रखा गया था।
इसके अलावा हरफनमौला खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक भी इस सूची में जगह पाने में सफल रहे हैं। इंडियन क्रिकेट लीग से नाता तोड़कर मुख्य धारा में लौटने वाले रज्जाक को ट्वेंटी-20 विश्व कप के दौरान राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications