सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया, "प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंत्रिमंडल ने अस्थाई फिटिंग और उपकरण खरीदने के लिए राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 6.87 अरब रुपये और मंजूर किए हैं। इसमें आयोजन स्थलों को तैयार करने के लिए अतिरिक्त राशि भी शामिल है।"
सोनी ने बताया कि सरकार राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तैयार किए जाने वाले आयोजन स्थलों और उसके लिए खरीदे जाने वाले उपकरणों की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं करना चाहती। यही कारण है कि यह अतिरिक्त राशि मंजूर की गई है। राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 3 से 14 अक्टूबर तक होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*