आईपीएल : सुपर किंग्स की लगातार दूसरी जीत (लीड-6)

सुपर किंग्स ने सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन और कार्यकारी कप्तान सुरेश रैना की शानदार पारियों की बदौलत 186 रन का लक्ष्य 19.1 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

सुपर किंग्स ने इससे पहले कोलकाता में कोलकाता नाइट राइर्ड्स को हराया था। अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली की टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहली हार मिली थी।

सुपर किंग्स की टीम ने हेडन के अलावा सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल (6), एस. बद्रीनाथ (14), मोर्न मोर्कल (0) और जस्टिन केंप (4) के विकेट गंवाए।

हेडन ने 43 गेदों पर नौ चौकों और सात छक्कों की मदद से 93 रन बनाए जबकि कप्तान रैना 49 रन बनाकर नाबाद लौटे। रैना ने 34 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और तीन छक्के लगाए। मुरली विजय छह गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की सहायता से 14 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेयर डेविल्स टीम के लिए अनुभवी सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने तूफानी अर्धशतक लगाया। सहवाग की इस नायाब पारी की बदौलत डेयर डेविल्स टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 185 रन बनाने में सफल रही।

सहवाग ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 74 रनों में 10 चौके और तीन छक्के लगाए लेकिन उनके अलावा शीर्ष क्रम का कोई और बल्लेबाज टीम के लिए विशेष योगदान नहीं दे सका। तिलकरत्ने दिलशान (15), डेविड वार्नर (6), कार्यकारी कप्तान दिनेश कार्तिक (19) और डिविलियर्स (2) ने निराश किया।

मिथुन मन्हास ने बेशक 22 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 32 रनों की नाबाद पारी खेली। रजत भाटिया ने भी नौ गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की सहायता से 21 रन जोड़े। अमित मिश्रा 6 रन पर नाबाद लौटे।

चेन्नई की ओर से स्टार स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने दो-दो विकेट लिए जबकि आर. अश्विन और जोगिंदर शर्मा को एक-एक सफलता मिली।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Friday, March 19, 2010, 7:14 [IST]
Other articles published on Mar 19, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+