आईपीएल : किंग्स इलेवन को मिला 171 रनों का लक्ष्य (लीड-2)
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेक्कन चार्जर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। डेक्कन की टीम के बल्लेबाज एंड्रयू सायमंड्स ने 53, एडम गिलक्रिस्ट ने 33 और टी. सुमन ने 26 रनों का योगदान दिया।
डेक्कन का पहला विकेट तीसरे ओवर में एडम गिलक्रिस्ट के रूप में गिरा। उन्होंने 12 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 33 रन बनाए। वीवीएस लक्ष्मण चौथे ओवर में रिटायर्ड हर्ट होकर पेवेलियन लौट गए। उन्होंने 10 रन बनाए।
11वें ओवर में डेक्कन के दो विकेट गिरे। हर्शल गिब्स 23 गेंदों में दो चौके की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। वहीं रोहित शर्मा ने अभी एक रन बनाकर खाता ही खोला था कि वह रन आउट हो गए।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अनिरुद्ध सिंह बिना खाता खोले ही 12वें ओवर में आउट हो गए।
एंड्रयू सायमंड्स ने 38 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। वह 17वें ओवर में आउट हुए। इसके बाद चामिंडा वास 16 और टी. सुमन 26 रन बनाकर आउट हुए।
किंग्स के गेंदबाज युवराज सिंह को दो विकेट मिले जबकि पठान, श्रीवास्तव और बिपुल शर्मा को एक-एक विकेट मिले।
आईपीएल के तीसरे संस्करण में दोनों टीमों का यह तीसरा मैच है। किंग्स इलेवन को दोनों मैचों में हार मिली है जबकि मौजूदा चैम्पियन डेक्कन चार्जर्स की टीम एक मैच जीतने में सफल रही है।
एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी वाली डेक्कन चार्जर्स टीम को कोलकाता नाइट राइर्ड्स के खिलाफ हार मिली थी जबकि उसने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर इस सत्र में अपना खाता खोला था।
दूसरी ओर, कुमार संगकारा की कप्तानी में खेल रही किंग्स इलेवन टीम को बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स और दिल्ली डेयर डेविल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications