आईपीएल : कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 169 रनों का लक्ष्य (लीड-2)
रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनका पहला विकेट शून्य के कुल योग पर ही गिर गया। रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज माइकल लुम्ब को डिंडा ने बिना खाता खोले ही एलबीडब्ल्यू कर दिया। उसके बाद फैयाज फैजल और नमन ओझा ने पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन 42 रन के कुल स्कोर पर शेन बांड की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा ने फैजल का कैच लपक लिया। फैजल 31 रन बनाकर आउट हुए।
नमन ओझा 27 रन बनाकर शेन बांड के एक सीधे थ्रो पर रन आउट हुए। ओझा के आउट होने के बाद खेलने आए यूसुफ पठान भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सकेऔर केवल 15 रन बनाकर अशोक डिंडा का शिकार हो गए। डिंडा ने यूसुफ को ब्राड हॉज के हाथों कैच करवाया। पठान के आउट होने के बाद खेलने आए पारस डोगरा को इंशात शर्मा ने विकेट कीपर ऋद्धिमान शाहा के हाथों कैच करवा दिया। डोगरा अपना खाता भी नहीं खोल सके। कप्तान शेन वार्न केवल एक रन बनाकर आउट हुए और बांड ने उन्हें अपना शिकार बनाया। एडम वोग्स 37 रन और मुनाफ पटेल चार रन बनाकर नाबाद रहे।
गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स की टीम टूर्नामेंट में अब तक कोई भी मैच नहीं जीत पाई है। रॉयल्स के कप्तान शेन वार्न ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए आश्वस्त किया कि टीम आगे के मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेगी। शनिवार को खेले जाने वाले मैच के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम में तीन परिवर्तन किए गए। डेमियन मार्टिन, मोर्नी मोर्कल और सुमीत नारवाल की जगह क्रमश: एडम वोग्स, शॉन टेट और फैयाज फैजल को टीम में शामिल किया गया।
वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में दो परिवर्तन किए गए। लक्ष्मीरतन शुक्ला की जगह अशोक डिंडा और रोहन गवास्कर की जगह चेतेश्वर पुजारा को टीम में जगह दी गई। नाइट राइडर्स ने अपने तीन मैचों में से दो में जीत दर्ज की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications