आईपीएल : मंबई इंडियंस के 6 विकेट गिरे (लीड-1)
आर. सतीश एक रन और के. ए. पोलार्ड तीन रन बनाकर मैदान पर संघर्ष कर रहे हैं।
मुंबई इंडियंस का पहला विकेट छह रन के स्कोर पर गिरा जब सनथ जयसूर्या दो रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 36 रन के स्कोर पर ए. पी. टारे नौ रन बनाकर आउट हो गए।
पिछले दो मैचों में शानदार बल्लेबाजी करने वाले सौरभ तिवारी इसके बाद मैदान पर उतरे। तिवारी ने सचिन तेंदुलकर के साथ मिलकर रन जोड़ने शुरू किए लेकिन 71 के कुल स्कोर पर तिवारी कुंबले का शिकार बने। तिवारी ने 21 गेंदों पर 25 रन बनाए।
तिवारी की जगह मैदान पर ए. टी. रायडू उतरे लेकिन वह कुछ खास किए बिना तीन रन बनाकर आउट हो गए।
टीम को सबसे बड़ा झटका 75 के स्कोर पर लगा जब कप्तान सचिन तेंदुलकर को विनय कुमार ने बोल्ड कर दिया।
मैच में 11वें ओवर की गेंद पर मुंबई इंडियंस का छठा विकेट गिरा जब डी. जे. ब्रावो एक रन बनाकर विनय कुमार की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।
मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक खेले गए दोनों मैचों में जीत हासिल की है जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर ने अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में से दो में जीत हासिल की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications